फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Tourism Day 2024 Buddha story will know in Japanese Chinese and English

World Tourism Day 2024: जापानी, चीन, अंग्रेजी में भी जान सकेंगे बुद्ध की कहानी, एक क्लिक में मिलेगी जानकारी

Fri, 27 Sep 2024 12:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Sep 2024 12:28 PM IST
सार

काशी आने वाले पर्यटक अब जापानी, चीनी, कोरियन और अंग्रेजी में भी बुद्ध की कहानी जानेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने इसका खाका तैयार किया है।

विज्ञापन
World Tourism Day 2024 Buddha story will know in Japanese Chinese and English
भगवान बुद्ध (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापानी, चीनी, कोरियन, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भगवान बुद्ध की कहानियां अब पर्यटक जान सकेंगे। विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर्यटन और शांति को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने इसका खाका तैयार किया है। इस योजना के लिए छह करोड़ का बजट भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


तथागत की उपदेश स्थली सारनाथ और बौद्ध सर्किट की जानकारियां अब काशी आने वाले पर्यटकों को एक क्लिक पर मिलेगी। शहर में प्रवेश और निकास के सभी मार्गों पर साइनेज के जरिये भगवान बुद्ध से जुड़ी कहानियां, पर्यटन स्थल के साथ ही काशी के पर्यटन की भी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन

साइनेज पर लगाए जाने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करके पर्यटक सारी जानकारियां आसानी से ले सकेंगे। 

इन साइनेज बोर्ड पर भगवान बुद्ध से जुड़े पर्यटन स्थल, उनका इतिहास, तथागत की कहानी और काशी के मंदिरों व पर्यटन स्थल की भी जानकारियां उपलब्ध होंगी। इसमें सारनाथ, कुशीनगर, गया और श्रावस्ती के बारे में भी जानकारियां मिलेंगी। इसे जापानी, कोरियन, चीनी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में तैयार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि बुद्ध को जानें पर्यटन योजना तैयार की गई है। इसको मंजूरी मिल चुकी और छह करोड़ की लागत से साइनेज, क्यूआरकोड और लिटरेचर तैयार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed