{"_id":"5b0ee9214f1c1ba36e8b5673","slug":"world-no-tobacco-day-seminar-in-police-line-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व तंबाकू निषेध दिवसः बनारस में बोले पुलिसकर्मी, चला अब त छुप-छुपा के गुटका खाइल जाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व तंबाकू निषेध दिवसः बनारस में बोले पुलिसकर्मी, चला अब त छुप-छुपा के गुटका खाइल जाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 31 May 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते पुलिस कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के थाने, चौकियां, पुलिस लाइन, यातायात पुलिस लाइन, फायर स्टेशन सहित पुलिस से जुड़ी सभी शाखाओं के कार्यालय बुधवार को धूम्रपान व तंबाकू रहित क्षेत्र घोषित किए गए। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के तंबाकू उत्पाद खाकर थूकते हुए या सिगरेट पीते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू अधिनियम (कोटपा) के तहत कार्रवाई होगी और उनकी तनख्वाह से दो सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
एक बार जुर्माना भरने के बाद दोबारा तंबाकू उपयोग करने पर एसएसपी स्तर से विभागीय कार्रवाई होगी। इसके साथ ही प्रदेश में वाराणसी ऐसा पहला जिला हो गया है, जहां पुलिस के सभी कार्यालय धूम्रपान रहित, तंबाकू रहित क्षेत्र घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
थाने, चौकी और पुलिस कार्यालयों के तंबाकू रहित क्षेत्र घोषित किए जाने संबंधी एसएसपी का आदेश मातहत अधिकारियों के पास पहुंचते ही कई बेचैन नजर आए।
दरअसल कई सिपाही, चौकी इंचार्ज व थानेदार और कुछेक क्षेत्राधिकारी ऐसे हैं जो गुटका या पान के बगैर रह ही नहीं पाते हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों का दबी जुबान कहना था कि नौकरी करना हौ त कप्तान के आदेश माने के ही पड़ी। चला अब तक छुप-छुपा के गुटका खाइल जाई।

थानों और पुलिस कार्यालयों पर शिविर लगाकर करेंगे जांच
विश्व तंबाकू निषेध दिवस
विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सहयोग से पुलिस लाइन में कोटपा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कैंसर हास्पिटल के डॉ. नवीन और डॉ. सौरभ ने कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को तंबाकू उत्पादों से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
इस दौरान कार्यशाला में मौजूद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज दीपक रतन, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने पुलिसकर्मियों से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की अपील की।
होमी भाभा कैंसर अस्पताल की ओर से आगामी दिनों में जिले के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में शिविर लगाकर पुलिसकर्मियों और आमजन की निशुल्क जांच की जाएगी।
इससे पहले बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में 73 पुलिसकर्मियों की जांच की गई। इसमें 15 पुलिसकर्मियों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई।