फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World No Tobacco Day 2023: More number of women, youth in the grip of tobacco, millions of people die every ye

World No Tobacco Day 2023: तंबाकू की जद में महिलाएं, युवाओं की संख्या अधिक, हर साल जाती है लाखों लोगों की जान

Wed, 31 May 2023 11:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 31 May 2023 11:53 AM IST
सार

तंबाकू से लोगों को छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है हमें भोजन की आवश्यकता है तंबाकू की नही। बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी के अनुसार धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है।

विज्ञापन
World No Tobacco Day 2023: More number of women, youth in the grip of tobacco, millions of people die every ye
World No Tobacco Day 2023 - फोटो : istock

विस्तार

तंबाकू के सेवन से केवल मुंह और गला ही नहीं फेफड़ा भी खराब हो रहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। बीएचयू अस्पताल के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट में हर दिन 60 से 70 लोग इस तरह की समस्या लेकर पहुंच रहे हें। चिकित्सक के अनुसार इसमें आधे से अधिक युवा हैं, जिनकी उम्र 25 से 40 साल तक हैं। महिलाएं भी इसकी चपेट में हैं। समय रहते तंबाकू छोड़ दिया जाए तो इस बीमारी से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra accident: दुकान के बाहर बैठे भाइयों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

विज्ञापन

तंबाकू से लोगों को छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है हमें भोजन की आवश्यकता है तंबाकू की नही। बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी के अनुसार धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है। इस वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें सांस फूलना, टीबी, माइग्रेन, सिरदर्द, ब्रोंकाइटिस आदि शामिल हैं। अस्पताल आने वालों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओपीडी में परामर्श, भर्ती होते हैं गंभीर मरीज

बीएचयू टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित भाटिया के अनुसार 200 से 300 मरीजों की ओपीडी में 60 से 70 लोग धूम्रपान की समस्या वाले आते हैं। ऐसे लोगों में प्राथमिक जांच के बाद सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रेटिक पल्मोनरी डिजीज) यानी सांस फूलने की बीमारी मिल रही है। ओपीडी में परामर्श देने के साथ ही गभीर मरीजों को भर्ती भी किया जाता है। न केवल मरीज बल्कि उसके साथ आने वाले तीमारदार को भी इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाता है। तंबाकू चबाने में ही नहीं धूम्रपान में प्रयोग होता है। यह और भी खतरनाक होता है। एक अध्ययन के अनुसार वैश्विक स्तर पर तंबाकू का सेवन करने वाले हर साल 80 लाख लोग मर जाते हैं। अगर कोई सिगरेट पी रहा है और उसके बगल में खड़े भी हैं तो वह भी धुआं अंदर जाकर सांस लेने में परेशानी को बढ़ा देता है, इसे पैसिव स्मोकिंग कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जितना दूर रहेंगे, उतनी ही खुशहाल जीवन जीएंगे।

World No Tobacco Day 2023: More number of women, youth in the grip of tobacco, millions of people die every ye
World No Tobacco Day - फोटो : Pixabay

नशा उन्मूलन केंद्र पर तीन साल में 19 हजार की काउंसिलिंग

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में स्थापित नशा उन्मूलन केंद्र पर तंबाकू का सेवन करने की समस्या लेकर आने वाले 19000 लोगों की काउंसिलिंग की गई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि देश में कैंसर से मरने वाले 100 मरीजों में 40 तम्बाकू के प्रयोग की वजह से मरते हैं। तंबाकू सेवन से न केवल कैंसर होता है बल्कि ह्रदयरोग, मधुमेह, टीबी जैसी बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डा. सौरभ प्रताप सिंह ने बताया कि मंडलीय अस्पताल में कमरा नंबर 50 में नशा उन्मूलन केंद्र सोमवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार को ओपीडी चलती है। साइकोलाजिस्ट अजय श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र पर कांउसिलिंग कराने वाले 19000 में से बहुत से लोगों में कई लोगों ने तंबाकू छोड़ भी दिया है।
 

तेजी से बढ़ रहा मुंह और गले का कैंसर

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमर अनुपम के अनुसार तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। ऐसे लोग मुंह और गले के कैंसर से पीड़ित है। एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से मरीजों, तीमारदारों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान, बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बताया कि मुंह, गले के कैंसर वालों को नियमित दवा सेवन के साथ ही सावधानियां बरतने की भी सलाह दी जाती है। एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या अधिक है। एसोसिएशन की ओर से तम्बाकू को छोड़े, जिन्दगी से नाता जोड़े स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

World No Tobacco Day 2023: More number of women, youth in the grip of tobacco, millions of people die every ye
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2019 - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में चलती है तंबाकू रोकथाम क्लीनिक

बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में तंबाकू रोकथाम क्लीनिक चलाई जा रही है। संकाय प्रमुख प्रो. विनय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार क्लीनिक में डॉ. पीजी नवीन कुमार हर दिन 10 लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के बारे में जागरूक करते हैं। तंबाकू से कैंसर,दमा,हृदय रोग, चर्म रोग, मानसिक रोग की संभावना बढ़ जाती है। इसके बचाव के लिए संतुलित आहार, व्यायाम, योग और ध्यान का सहारा लेना होगा। तंबाकू का सेवन दांतों की प्राकृतिक संरचना को नष्ट करके संक्रमण बढ़ाता है। मुंह के कैंसर का भी कारक होता है।

 

केस-1

लहरतारा निवासी तीन भाईयों को गुटखा खाने की लत लगी। परिजनों ने कई बार समझाया लेकिन नहीं माने। कुछ दिन बाद 40 वर्षीय एक भाई के मुंह में छाले निकल आए। बीएचयू में जांच कराई तो मुंह के कैंसर की पुष्टि हुई। उपचार होने पर जान बच गई लेकिन चेहरा बिगड़ गया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने गुटखा छोड़ दिया और नशा उन्मूलन केंद्र पहुंचकर तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प लिया। अब कोई परेशानी नहीं है।

केस-2

दारानगर निवासी 50 वर्षीय पान, गुटखा खाने वाले एक व्यक्ति का मुंह नहीं खुल रहा था। मंडलीय अस्पताल आए तो डॉक्टरों ने तंबाकू सेवन को वजह बताई। इसके बाद उन्हें नशा उन्मूलन केंद्र जाने की सलाह दी। यहां परामर्शदाता अजय श्रीवास्तव ने तंबाकू छोड़ने के बारे में काउंसिलिंग की। स्थिति यह है कि उन्होंने धीरे धीरे तंबाकू खाना छोड़ दिया। अब वह खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed