फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Liver Day Hospitals See 300 Patients Liver Problems Daily 200 of Alcohol Consumers

विश्व लिवर दिवस: अस्पतालों में लिवर समस्या के हर दिन 300 नए मरीज, इनमें 200 शराब पीने वाले; खानपान में असंतुलन

Sun, 19 Apr 2026 04:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 04:37 PM IST
सार

Lever Day 2026: बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रो वार्ड में कुल 48 बेड में से 35 पर शराब के सेवन से लीवर खराब होने वाले मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक शराब सेवन से लीवर सिरोसिस और अन्य गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों से संयम बरतने और समय पर इलाज कराने की अपील की है।

विज्ञापन
World Liver Day Hospitals See 300 Patients Liver Problems Daily 200 of Alcohol Consumers
विश्व लिवर दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

Varanasi News: फास्टफूड के सेवन के अलावा शराब पीने की लत लगने से लोगों में लिवर संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले के अस्पतालों में लिवर संबंधी समस्या के हर दिन 300 नए मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। जांच में इनमें 200 के लीवर खराब होने की वजह शराब पीना रही। बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रो वार्ड में तो कुल 48 बेड में इस समय 35 पर शराब पीकर लीवर खराब वाले मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन


लिवर संबंधी समस्या के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी ओपीडी में हर दिन 700 मरीज आते हैं। इसमें 200 में लिवर की समस्या देखने को मिलती है। 
विज्ञापन


गैस्ट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. देवेश प्रकाश यादव का कहना है कि हर दिन जिन 200 लोगों में लिवर की समस्या मिल रही है, उसमें में करीब 150 में तो शराब पीने की वजह सामने आती है। करीब 10 वर्षों में लिवर में खराबी की बड़ी वजह शराब बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि गैस्ट्रोवार्ड के कुल 48 बेड में 70 फीसदी से अधिक यानी 35 मरीज ऐसे भर्ती हैं जिनका लिवर शराब पीने की वजह से खराब हो गया है। इसमें 30 से लेकर 55 साल के मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

World Liver Day Hospitals See 300 Patients Liver Problems Daily 200 of Alcohol Consumers
डॉ. देवेश प्रकाश यादव विभागाध्यक्ष, गैस्ट्रोलॉजी विभाग बीएचयू। - फोटो : संवाद

बदलती जीवन शैली, खानपान में असंतुलन है वजह
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनीष यादव का कहना है कि बदलती जीवनशैली और खानपान में असंतुलन की वजह से लीवर संबंधी समस्या बढ़ी है। बच्चों में जहां फास्टफूड के सेवन की वजह से बीमारी हो रही है तो बड़ों में अधिकांश लोगों में शराब पीने की आदत से लीवर खराब हो रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को परामर्श, जांच करने के साथ ही शराब पीने की आदत छोड़ने के प्रति जागरूक भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed