फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   world famous ram leela start in varanasi

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला की अनूठे अंदाज में शुरूआत, लीला प्रेमियों का उमड़ा सैलाब

Wed, 06 Sep 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 06 Sep 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
world famous ram leela start in varanasi
पोथी-पीढ़ा, छाता-छड़ी लेकर निकले रंग-बिरंगे लीला प्रेमियों से बदली रामनगर की छटा - फोटो : अमर उजाला
काल पाइ मुनि सुनु सोइ राजा/भयउ निसाचर सहित समाजा/दस सिर ताहि बीस भुजदंडा/रावन नाम बीर बरिबंडा/चलत दसानन डोलति अवनी/गर्जत गर्भ स्रवहिं सुर रवनी/रावन आवत सनेहु सकोहा/देवन्ह तके मेरु गिरि खोहा/रन मद मत्त फिरइ जग धावा/प्रतिभट खोजत कतहुं न पावा...।
विज्ञापन

तुलसी दास की इन्हीं चौपाइयों के मृदंग-झांझ पर रामायण मंडली के सस्वर गान के साथ जग विख्यात रामनगर की रामलीला मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर अनूठे अंदाज में आरंभ हुई। जन्म लेते ही रावण ने महायज्ञ कर अपने दश शीशों को हवन कुंड में अर्पित कर ब्रह्मा, विष्णु, महेश को प्रसन्न कर लिया।
विज्ञापन

उसने वरदान मांगा कि वह बानर और मनुष्य दो को छोड़कर उसे कोई न मार पाए। लीला देखने के लिए विविध बेश-बाना में उमड़े लीला प्रेमियों से रामबाग पोखरे पर मेला सज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाहा... स्वाहा... स्वाहा...रावण के साथ कुंभकर्ण और विभीषण ने रामबाग के सामने यज्ञ मंडप में आहुति दी। रावण अपने सिर काटकर हवन कुंड में अर्पित करता जा रहा था और पीछे खड़े लीला कमेटी के पदाधिकारी परदा डाल कर उसके मुखौटे बदलते जा रहे थे। दूसरी ओर हंस पर सवार ब्रह्मा, नंदी पर सवार महेश और मोर पर सवार विष्णु यज्ञ स्थल पर प्रगट हुए।

लीला देखने के लिए एक ओर हाथी पर सवार काशिराज डॉ. अनंत नारायण सिंह अपने संतरियों, सिपहसालारों के साथ थे तो दूसरी ओर गंजा-गमछा, धोती, दुपट्टा में सजे-संवरे लीला प्रेमियों का हुजूम। कोई पालथी मारकर पीढ़े पर रामायणियों के साथ चौपाई दोहरा रहा था तो कोई खड़े होकर। हर कोई अपनी धुन और मस्ती में लीला के भावों में निमग्न था।

यज्ञ सफल होते ही ब्रह्मा ने रावण की इच्छा के अनुसार वरदान  दिया कि अब मनुष्य और वानर के सिवा कोई भी उसे मार नहीं सकेगा। कुंभकर्ण ने जहां छह महीने सोने और एक दिन जागने का वरदान मांगा वहीं विभीषण ने भगवान के चरणों में निष्काम प्रेम पाने का वरदान मांगा।लेकिन ब्रह्मा ने उसी समय लंकिनी को बता दिया रावण लंबे समय तक राज करेगा।

एक  समय  ऐसा आएगा जब एक वानर का तुम  निरादर करोगी और वह तुम्हें एक मुक्का मार कर विकल कर देगा। तब तुम  समझना कि राक्षसराज का अंत नजदीक  आ गया है। उधर, वरदान पाने के बाद दंभ से चूर रावण ने अत्याचार से देवलोक में आतंक फैला दिया। पहले दिन की चलायमान लीला तीन स्थानों से होकर गुजरी। रावण को जब सोने की लंकापुरी के बारे में पता चला तो उसने लंका पहुंच कर उसे कब्जा कर लिया।

कुबेर पर चढ़ाई कर उनका पुष्पक विमान छीन लिया । भयभीत देवराज इंद्र  देवताओं को लेकर बैकुंठ पलायन कर गए। राक्षस राज के अत्याचार से धरती कांप उठी।यहां पर श्रीरामचरितमानस के बालकांड की कुछ चौपाइया के गायन के बाद लीला को एक घंटे का विराम दिया गया। काशिराज ने इसी अवधि में संध्या वंदन किया। इसके बाद रावण कैलाश पहुंचता है और कैलाश को अपनी भुजाओं से नापने लगता है।

इसके बाद देवता क्षीरसागर में भगवान विष्णु के समक्ष रावण के अत्याचार की दुहाई देने पहुंचते हैं। वहीं भविष्यवाणी होती है कि राम के रूप में वह दशरथ कुल में जन्म लेकर रावण के अत्याचार से मुक्ति दिलाएंगे।  क्षीरसागर की भव्य  झांकी निहारने के लिए रामबाग पोखरे पर लीला प्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा था।
 

रामबाग में लीला स्थल पर काशिराज को गार्ड ऑफ ऑनर

world famous ram leela start in varanasi
डंका बजाते निशान लेकर निकले घुड़सवार,निकली शाही सवारी - फोटो : अमर उजाला
विश्व विख्यात रामनगर की रामलीला की शान शाही सवारी शाम पांच बजे किले से निकली तो कतारबद्ध लीला प्रेमियों ने हर हर महादेव के जयघोष से स्वागत किया। काशिराज अनंत नारायण सिंह हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए जा रहे थे।

सबसे आगे काशिराज का निशान और उसके पीछे डंका बजते हुए चल रहा था। पीएसी के घुड़सवार जवानों की टुकड़ी साथ चल रही थी। किले के  मुख्य द्वार से निकली शाही सवारी को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। शाही सवारी  जिधर से हो कर गुजरी, उधर हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

रामबाग में रावण जन्म की लीला स्थल के पास  पहुंचने पर काशिराज अनंत नारायण सिंह बग्घी से उतर कर हाथी पर सवार हुए। वहां हाथी पर सवार राजा को 36 वीं वाहिनी पीएसी की एफ  कंपनी के जवानों ने प्लाटून  कमांडर गुरदिल यादव की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े  प्रबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed