फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Eye Donation Day 44 people regained their eyesight in two years at BHU eye bank

World Eye Donation Day: BHU के आई बैंक में दो साल में 44 की आंखों को मिली रोशनी, 200 कर रहे इंतजार

Mon, 10 Jun 2024 06:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Jun 2024 06:19 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू कॉर्निया बैंक नेत्रदान को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान स्थित आई बैंक से पिछले दो साल में 44 लोगों में कॉर्निया प्रत्यारोपण किया गया है। 

विज्ञापन
World Eye Donation Day 44 people regained their eyesight in two years at BHU eye bank
Eye Donation Day - फोटो : istock

विस्तार

नेत्रदान के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 10 जून को विश्व नेत्रदान दिवस मनाया जाता है। आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान स्थित आई बैंक से पिछले दो साल में 44 लोगों में कॉर्निया प्रत्यारोपण किया गया है। वहीं अभी 200 ऐसे लोग हैं, जिन्हें कार्निया की जरूरत है।

विज्ञापन


आई बैंक में अगर पर्याप्त मात्रा में कॉर्निया मिलें तो ऐसे लोगों की मदद की जा सकती है। इसके लिए बीएचयू आई बैंक की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा परिसर में जगह-जगह जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। इसमें लोगों से नेत्रदान की अपील की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के प्रमुख प्रो. प्रशांत भूषण ने बताया कि हर महीने करीब दस मरीजों को कॉर्निया की जरूरत होती है। 2022 में नए सिरे से संचालित आई बैंक में जो कॉर्निया दान में मिले थे, उससे अब तक 44 लोगों की आंखों में प्रत्यारोपण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय 200 मरीजों की सूची बनकर तैयार हैं, जिसमें बच्चों, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी शामिल हैं। आवश्यकता पड़ने पर एम्स गोरखपुर सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों को भी कॉर्निया दिया जाता है। आग्रह किया कि नेत्रदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जो कोई भी नेत्रदान करना या कराना चाहता है, वह आई बैंक कार्यालय आकर फॉर्म भर सकता है।

28 घंटे के बच्चे का भी लिया गया कॉर्निया

लायंस आई बैंक सोसायटी की ओर से भी नेत्रदान को बढ़ावा देने का अभियान चलाया जाता है। इसके सचिव डॉ. अनुराग टंडन ने बताया कि 2009 से अब तक 4000 कॉर्निया मिले हैं। इसमें सबसे कम 28 घंटे के बच्चे और सबसे अधिक 105 वर्ष की महिला का कॉर्निया लिया गया, जो शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। 2023 में 120 जबकि 2024 में अबतक 50 से अधिक काॅर्निया मिल चुकी हैं। जरूरत पड़ने पर कानपुर, गोरखपुर सहित अन्य जगहों पर भी कॉर्निया भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed