फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World AIDS day patients are increasing every year

विश्व एड्स दिवसः रैली और व्याख्यान तमाम, नहीं आए काम, हर साल बढ़ रहे रोगी

Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
World AIDS day patients are increasing every year
एड्स नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली, व्याख्यान से लेकर तमाम कार्यक्रम हुए, लेकिन काम कुछ नहीं आया। काशी और आसपास के जिलों में पिछले साल के मुकाबले मरीज फिर बढ़ गए। इनमें पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल हैं, जिनका बीएचयू एआरटी सेंटर पर इलाज चल रहा है। पंजीकरण कराकर इलाज कराने वालों में 25 से 40 साल के मरीज ज्यादा हैं।
विज्ञापन


नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन (नाको) और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एड्स की रोकथाम के लिए हर साल समय-समय पर कई अभियान चलाए जाते हैं। जिला स्तर के एआरटी सेंटर पर पंजीकृत मरीजों की कॉउंसिलिंग, जांच और उपचार भी किया जाता है, बावजूद इसके मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


जिले में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल में चल रहे सेंटर पर दर्ज आंकड़ों पर गौर करें तो बीएचयू में हर साल बनारस और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश आदि जगहों से औसतन 1000 से 1200 मरीज आ रहे हैं। दीनदयाल अस्पताल में चलने वाले एआरटी सेंटर पर भी हर साल 400 से 500 मरीजों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में हैं 38 एआरटी सेंटर

World AIDS day patients are increasing every year
नाको की ओर से एड्स पीड़ितों की जांच, काउंसिलिंग, इलाज आदि के लिए यूपी में 38 एआरटी सेंटर खोले गए हैं। बनारस में दो, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया में 1-1 सेंटर हैं।

चार साल पहले तक पूर्वांचल में बनारस में ही सेंटर थे और आसपास के जिलों के मरीज भी यहीं आते थे। हर जिले में एआरटी सेंटर खोले जाने के बावजूद वाराणसी में पंजीकरण कराने वाले मरीजों में कुछ खास कमी नहीं आई है।

उधर, एड्स रोगियों में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है। बीएचयू एआरटी सेंटर पर 2017 में 976 मरीज पहुंचे। इनमें 605 पुरुष, जबकि 370 महिलाएं हैं। 2018 में अप्रैल से लेकर अब तक आए 900 मरीजों में 549 पुरुष और 300 महिलाएं हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

आंकड़े एक नजर में

World AIDS day patients are increasing every year
बीएचयू एआरटी सेंटर पर मरीज (अप्रैल से नवंबर तक)
2016-    1297
2017-    976
2018-    900

दीनदयाल एआरटी सेंटर के रोगी  (अप्रैल से नवंबर तक)                
2017-    294 
2018-    394
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed