फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worker killed by strangulation in Pitarkunda, dead body found in toilet of community building under construction

पितरकुंडा में गला दबाकर मजदूर की हत्या, निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के शौचालय में मिला शव, साथियों पर शक

Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Worker killed by strangulation in Pitarkunda, dead body found in toilet of community building under construction
पितरकुंडा स्थित प्रजापति हितकारिणी समाज के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम घटनास्थल पर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। निर्माणाधीन बिल्डिंग के शौचालय में औंधे मुंह पड़े मजदूर के गले पर गहरे निशान को देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई। ठेकेदार और साथ के तीन साथियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गईं हैं। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में सामने आया कि दो दिन पहले मजदूर की हत्या की गई।
विज्ञापन

सिगरा थाना अंतर्गत पितरकुंडा स्थित प्रजापति हितकारिणी समाज का पिछले दो माह से सामुदायिक भवन बन रहा है। बाहर के ठेकेदार और मजदूरों से काम करवाया जा रहा है। शाम के समय सामुदायिक भवन के आसपास से दुर्गंध फैलने पर लोगों ने इसकी जानकारी सामुदायिक भवन के प्रबंधक को दी। खुद लोग भी जिधर से दुर्गंध आ रही थी, उधर तहकीकात में जुटे। इसी बीच लोगों ने देखा कि निर्माणाधीन बिल्डिंग के शौचालय में लगभग 40 वर्षीय मजदूर का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी। मजदूर का शव काफी फूल गया था और गले पर गहरे निशान भी उभरे हुए थे। सामुदायिक भवन के प्रबंधक रतन प्रजापति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि चार दिन पहले ठेकेदार ने चेतगंज स्थित मंडी से चार मजदूरों को बुलाया था। इनके नाम और पता के बारे में ठेकेदार को ही जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें दो अगस्त की शाम कमरे से बाहर निकलते हुए मजदूर की तस्वीर दिखी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि उस दिन के बाद से ठेकेदार और अन्य मजदूर भी गायब हैं। डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया कि दो दिन पहले मौत हुई होगी। गला घोंटकर हत्या की आशंका है। ठेकेदार और अन्य साथ के मजदूरों पर शक है। इनके पकड़े जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मजदूर बिहार के वेस्ट चंपारण के निवासी सभी बताए गए हैं। मजदूरों में एक महिला भी शामिल थी। प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed