{"_id":"5eda3e448ebc3e9021209a1a","slug":"work-will-start-in-courts-from-june-8-in-varanasi-district-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आठ जून से अदालतों में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आठ जून से अदालतों में शुरू होगा काम
Fri, 05 Jun 2020 06:14 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जिला जज उमेश चंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में आठ जून से दीवानी कचहरी खोलने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी न्यायिक कर्मचारियों को कहा है कि आठ जून को कामकाज के नियत समय पर कचहरी में उपस्थित रहें। इसके साथ ही जिला जज ने दो जून के उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें आगामी 30 जून तक के मुकदमों में तारीख नियत कर दी गई थी।
विज्ञापन
अब आठ जून से मुकदमों की तारीख संबंधित अदालतें ही तय करेंगी। जिला जज के इस आदेश के बाद आठ जून से अदालतें नियमित चलने लगेंगी। जिला जज ने शुक्रवार को कहा कि कचहरी खुलने के बाद सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के साथ ही कोरोना वायरस से संबंधित सभी सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन