{"_id":"605b83199ec6d223ba0d115a","slug":"work-on-world-longest-lpg-gas-pipeline-project-started-bhoomi-poojan-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व की सबसे लंबी एलपीजी गैस पाइप लाइन परियोजना का काम शुरू, वाराणसी में भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व की सबसे लंबी एलपीजी गैस पाइप लाइन परियोजना का काम शुरू, वाराणसी में भूमि पूजन
Wed, 24 Mar 2021 11:51 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
विश्व की सबसे लंबी एलपीजी गैस पाइप लाइन परियोजना का शुभारंभ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात कांडला-गोरखपुर के बीच विश्व की सबसे लंबी एलपीजी पाइप लाइन 2800 किलोमीटर परियोजना अब रफ्तार पकड़ने लगी है। वाराणसी जनपद से 43 किलोमीटर होकर गुजर रही पाइपलाइन परियोजना का भूमि पूजन बुधवार को पिंडरा ब्लॉक के हथिवार गांव में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह ने किया। भूमि पूजन से कार्य का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
भूमि पूजन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह विश्व की सबसे लंबी एलपीजी पाइपलाइन परियोजना है। इस परियोजना के तहत गुजरात के कांडला टर्मिनल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक एलपीजी का परिवहन इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के विभिन्न बाटलिंग प्लांटों में होगा। निर्माण के बाद यह 2800 किलोमीटर लंबी विश्व की सबसे लंबी पाइप लाइन होगी।
विज्ञापन
इस परियोजना के तहत 34 करोड़ लोगों को सुविधा और सहुलियत होगी। इस पाइप लाइन की 43 किलोमीटर लंबाई वाराणसी में पड़ती है। भूमि पूजन शुभारंभ के दौरान सक्षम प्राधिकारी व उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी पिंडरा, कार्यदायी संस्था आईएचबीके के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन