फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Work on replacement of electrical wires halted due to extreme heat

Varanasi News: भीषण गर्मी के कारण बिजली के तार बदलने का काम रुका

Mon, 03 Jun 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Work on replacement of electrical wires halted due to extreme heat
बारा। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण चार जून तक बिजली के जर्जर तार बदले जाने और नए ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि का काम टाल दिया गया है। बिजली निगम के अभियंताओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि भीषण गर्मी में शटडाउन लेकर काम न कराया जाए। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नागरिकों का आक्रोश भड़क सकता है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बारा से जुड़े गांवों में पुराने और जर्जर हो चुके बिजली के तार बदले जाने का काम चल रहा है। इसके अलावा जिन ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है, उनकी वृद्धि की जा रही है। ग्रामीण अंचलों में घरेलू और कृषि फीडर अलग-अलग किए जा रहे हैं। काम करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई घंटे का शटडाउन लेना पड़ता है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

चार जून तक तल्ख धूप हाेने के कारण भीषण गर्मी रहेगी। इसके चलते कोई बड़ा शटडाउन नहीं लिया जाएगा। पुराने और जर्जर तार बदलने का काम चार जून तक टाल दिया गया है। - रामप्रवेश चौहान, अवर अभियंता, बारा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed