{"_id":"623db2920718dd598c4c6088","slug":"wood-art-stall-at-varanasi-cantt-station-under-one-station-one-product-pilot-project-will-get-global-platform","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन पर लगा वाराणसी काष्ठ कला का स्टॉल: 'एक स्टेशन एक उत्पाद' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ, मिलेगा ग्लोबल मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन पर लगा वाराणसी काष्ठ कला का स्टॉल: 'एक स्टेशन एक उत्पाद' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ, मिलेगा ग्लोबल मंच
Fri, 25 Mar 2022 05:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Mar 2022 05:46 PM IST
सार
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय के बगल में अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट कार्यालय पर 15 दिनों के लिए वाराणसी काष्ठ कला का स्टॉल लगाय गया है।
विज्ञापन
वाराणसी काष्ठ कला के स्टॉल का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय रेल द्वारा ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ की योजना बनाई गई है। इसके तहत शुक्रवार को वाराणसी की काष्ठ कला का एक स्टॉल (वाराणसी जंक्शन) कैंट रेलवे स्टेशन पर लगाकर इसका शुभारंभ किया गया। इसमें वाराणसी में बनने वाली लकड़ी या काठ के खिलौने के बारे में लोगों को जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
पारम्परिक शिल्प एवं लघु उद्यमों के संरक्षण के लिए और उसमें अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न हो इसके लिए भारतीय रेल द्वारा 'एक स्टेशन एक उत्पाद' की योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत 19 रेलवे स्टेशनों के उत्पादों का चयन किया गया है। इसी क्रम में वाराणसी की प्रसिद्ध काष्ठ कला की अनुपम कृति काष्ठ निर्मित खिलौनों को वाराणसी जं. रेलवे स्टेशन के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
बीते 12 मार्च को रेलवे बोर्ड में आयोजित वर्कशाप में 'एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 25 मार्च से लागू किया गया है। कैंट रेलवे स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय के बगल में अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट कार्यालय पर शुक्रवार से 15 दिनों के लिए वाराणसी के काष्ठ खिलौनों (वुडेन ट्वायज) को प्रदर्शित एवं विक्रय करने के लिए स्टाल लगाया गया है।
विज्ञापन
शुभारंभ के दौरान रेलवे बोर्ड की ओर से (टूरिज्म एंड कैटरिंग) अपर सदस्य सीमा कुमार और उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रविन्द्र गोयल मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से की गई इस पहल से वाराणसी के स्थानीय काष्ठ कला से जुड़े कारीगरों को लाभ मिलेगा।