फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women's safety is the top priority; offenders' assets should be confiscated under the new law.

Varanasi News: महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता, नए कानून के तहत अपराधियों की जब्त हो संपत्ति

Sat, 08 Aug 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Women's safety is the top priority; offenders' assets should be confiscated under the new law.
पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। कैंप कार्यालय पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। तैयारियों की भी समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिसिंग का हर आयाम जन केंद्रित होना चाहिए। संगठित अपराधों में शामिल अपराधियों पर एनएसए, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई हो। फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी, साइबर धोखाधड़ी, चोरी, लूट, छिनैती, पशु-तस्करी और एनडीपीएस से जुड़े अपराधियों की संपत्तियों को नए कानून के तहत जब्त और कुर्क किया जाए। फैंटम दस्तों को अधिक सक्रिय कर प्रमुख चौराहों पर उनकी दृश्यता बढ़ाने और थाना, तहसील समाधान दिवसों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। विद्यालयों में जनजागरूकता अभियान चलाने और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने को कहा। मनचलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने ई-साक्ष्य संकलन समय पर पूरा करने व सभी मुकदमों का निस्तारण 60 और 90 दिन में करने को निर्देशित किया। अतिक्रमण हटाने और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देने के लिए नियमित कार्रवाई और चेकिंग अभियान चलाने, कांवड़ मार्गों की निगरानी ड्रोन से करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की जवाबदेही और अन्य निर्देश
राजपत्रित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। विवेचना संबंधी सभी नियम और समयसीमा उनके लिए भी समान रूप से लागू होंगी। जघन्य अपराधों जैसे हत्या और दुष्कर्म की विवेचना वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने पर जोर दिया गया। डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को भी कहा। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था व मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी काशी गौरव बंशवाल, डीसीपी गोमती नीतू, डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article