फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Womens Protesr For Waine Shop In Sarnath

शराब की दूकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 08 Mar 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 08 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Womens Protesr For Waine Shop In Sarnath
सारनाथ। होली पर जहां एक ओर पीने-पिलाने की होड़ मची रही वहीं, सारनाथ इलाके के रसूलगढ़ स्थित देसी शराब की दूकान बंद कराने के लिए क्षेत्र की सौ से अधिक महिलाएं सड़क पर उतर आईं। हाथ में झाड़ू लेकर पहुंचीं महिलाओं ने दूकान के सामने प्रदर्शन कर रसूलगढ़-तिलमापुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के सामने ही शराब की दूकान की दीवार ढहा दी। यह घटना शनिवार दिन की है। करीब एक घंटे तक चला यह हंगामा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक एक दिन पहले शनिवार को आधी आबादी के इस बगावती तेवर की आसपास के इलाके में पूरे दिन चर्चा रही।
विज्ञापन


रसूलगढ़ में पांच साल पूर्व देसी शराब की दूकान खोली गई थी। महिलाओं का आरोप है कि दूकान घनी आबादी के बीच है। दूकान के पास ही स्कूल और मंदिर है। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि उनके विरोध के बावजूद दूकान खोली गई। ज्यादातर घरों के पुरुष शराब की लत के शिकार हो चुके हैं। आए दिन किसी न किसी घर में शराब को लेकर हंगामा होता है। सप्ताह भर पूर्व क्षेत्र के ही एक व्यक्ति
विज्ञापन


ने नशे में होकर पहले तो विवाद किया और बाद में आग लगाकर जान दे दी। अंतत: क्षेत्र की महिलाओं ने तय किया वह एकजुट होकर प्रशासन की खिलाफ करेंगी। शनिवार को दिन में 11 बजे सौ की संख्या में महिलाएं शराब की दूकान पर पहुंच गईं और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद एसओ सारनाथ अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। महिलाओं की मांग थी कि दो दिन तक शराब की दूकान न खुले। पुलिस ने इसका आश्वासन दिया तब जाकर कर महिलाओं ने हंगामा समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed