फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women will be empowered learnt the tricks of making dishes and products from mushrooms

Varanasi News: महिलाएं होंगी सशक्त, मशरूम से व्यंजन और उत्पाद का गुर सीखा, कृषि वैज्ञानिकों ने दिया प्रशिक्षण

Mon, 05 May 2025 08:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 08:29 PM IST
सार

कृषि वैज्ञानिकों ने दिया मशरुम उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया। ग्रामीण महिलाओं ने मशरूम से विभिन्न प्रकार के व्यंजन व उत्पाद बनाने का तरीका सीखा और कहा कि इससे न सिर्फ व्यंजन बनाने में पारंगत बनेंगी बल्कि रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

विज्ञापन
Women will be empowered learnt the tricks of making dishes and products from mushrooms
महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आराजी लाईन विकास खंड के पनियरा ग्राम में डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर के वैज्ञानिक डा. दयाराम एवं डा. आरपी प्रसाद ने ग्रामीण महिलाओं को मशरूम उत्पादन से लेकर उसके विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाने तक का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान यहां उपस्थित महिलाओं ने रुचि लेकर मशहूर उत्पादन और उससे बनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के बारे में करके सीखा।

विज्ञापन


   प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ रमेश चंद्र ने कहा कि मशरुम उत्पादन और उसके अन्य प्रसंस्करण से रोजगार की अपार संभावनाएं है। यह महिलाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर भी है।महिलाएं घर में ही रह कर मशरुम के विभिन्न उत्पाद बनाकर स्व रोजगार के द्वारा आय सृजन कर सकती हैं।
विज्ञापन


पूसा के मशरुम वैज्ञानिक डा दयाराम ने कहा कि उनकासंस्थान मशरुम उत्पादन एवं प्रसंस्करण की विभिन् तकनीकी देश कोने कोने में पहुचाने को तत्पर है।। मशरुम बड़ी,मशरुम अचार,मशरुम समोसा ,मशरुम विस्किट आदि  बनाकर आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोग आर्थिक रुप से सक्षम बन सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक रुद्रकाशी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक लल्लन दूबे ने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित मशरुम के उत्पादों का विपणन हमारी कंपनी करेगी। इस मौके पर महिलाओं को मशरुम बड़ी,मशरुम रोटी,मशरुम पकौड़ा,मशरुम हलवा,मशरुम पाउडर,मशरुम समोसा आदि बनाने की विधियों के साथ-साथ मशरुम उत्पादन और उसकी प्रजातियों की खेती के बारे में बताया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी सुबाष कुमार,राजेश मिश्र जितेंद्र मिश्र,अम्बा श्री नीलम,शकुन्तला,मुन्नी,किसमति,संध्या 125 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed