Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women Surround Samajwadi Party Office in ballia Call Remarks Against PM Shameful Hold Procession

UP: सपा कार्यालय को महिलाओं ने घेरा, कहा- पीएम के खिलाफ टिप्पणी शर्मनाक है; निकाला जुलूस

Thu, 14 May 2026 07:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 14 May 2026 07:14 PM IST
सार

Ballia News: भाजपा महिला मोर्चा ने सपा सांसद द्वारा पीएम मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और सपा कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने टिप्पणी को लोकतांत्रिक मर्यादा और देश की जनता का अपमान बताते हुए माफी की मांग की।

विज्ञापन
Women Surround Samajwadi Party Office in ballia Call Remarks Against PM Shameful Hold Procession
सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics: समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबांधित ज्ञापन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौंपा। इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। 

विज्ञापन




प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर विभिन्न नारे लिखे हुए थे। इनमें अखिलेश यादव शर्म करो, प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सपा सांसद माफी मांगों जैसे नारे शामिल थे। महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सुनीत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और उनके सांसद की टिप्पणी की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
Trending Videos

सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ भी है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस तरह की टिप्पणियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हों। 

महिलाओं ने नारेबाजी के माध्यम से यह संदेश दिया कि वे अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करती हैं और किसी भी प्रकार के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने सांसद की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन

प्रदर्शन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों के आशा, विश्वास और नए भारत के संकल्प के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। 

जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि ऐसी अभद्र बयानबाजी केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश की जनता की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक आदर्शों और सम्मानजनक राजनीतिक परंपराओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा किसी भी प्रकार की अशोभनीय भाषा और राजनीतिक स्तरहीनता को स्वीकार नहीं करेगी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने विपक्षी दलों से राजनीतिक संवाद में शालीनता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ आलोचना होनी चाहिए। इस मौके पर विजया लक्ष्मी सिंह, संध्या पाण्डेय, सोनी तिवारी, श्वेता राय, रुपा सिंह, मीरा सिंह, सुशीला देवी, गीता वर्मा, मीरा पटेल मौजूद रहीं। संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने किया।

सपा कार्यालय पहुंच महिलाओं ने की नारेबाजी
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव जुलूस लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंच गईं। जुलूस में गईं महिलाएं सपा सांसद सनातन पाण्डेय से वार्ता करना चाहती थी। लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे। वहां पर सपा के जिला महासचिव मिल गए। उनसे वार्ता किया गया। 

महिलाओं ने उनसे महिला आरक्षण बिल के बावत पूछताछ किया। जिला महासचिव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास किया जा चुका है। सरकार परिसीमन लेकर आई थी, इसी लिए उसका विरोध किया गया। वहां भी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी किया। जहां जिला महासचिव सपा बीरबल राम से वार्ता किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed