फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women should not go to court for petty disputes.

Varanasi News: छोटे-छोटे विवाद में महिलाएं न लगाएं कोर्ट के चक्कर

Thu, 23 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women should not go to court for petty disputes.
वाराणसी। घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों में महिलाओं को न्याय के लिए बार-बार कोर्ट के चक्कर न लगाने पड़े। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों और काउंसलरों को इस दिशा में निर्देशित किया है।
विज्ञापन


कहा कि महिलाओं की समस्याओं को पहले स्थानीय स्तर पर बातचीत और समझौते से सुलझाने की कोशिश की जाए। आयोग की सदस्य का कहना है कि कई बार मामूली पारिवारिक मतभेद या आर्थिक तकरार कानूनी लड़ाई का रूप ले लेती है। महिला समेत पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक संकट में पड़ जाता है। ऐसे मामलों में प्रारंभिक स्तर पर बातचीत कर समाधान निकालना ही प्रभावी है।
विज्ञापन


गीता विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर पीड़िता के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक परामर्श भी दिया जाए। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और अन्य छोटे-छोटे मामलों में महिला पुलिस, काउंसलर और समाजसेवी संगठनों की संयुक्त टीम बनाकर समन्वय से काम किया जाए ताकि किसी भी महिला को न्याय के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed