{"_id":"58d564c14f1c1bfc2f1a1e7e","slug":"women-protest-for-ban-on-wine-shop-continious-third-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में लगातार तीसरे दिन शहर से लेकर गांवों तक सड़क पर महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में लगातार तीसरे दिन शहर से लेकर गांवों तक सड़क पर महिलाएं
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मलदहिया, राजातालाब, रोहनिया और लोहता क्षेत्र में किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में शराब बिक्री के खिलाफ वाराणसी में चल रहे महिलाओं का आंदोलन लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने दूकानें बंद कराकर हंगामा किया। महिलाओं के डर से सेल्समैन दूकानें छोड़कर भाग निकले।
कुछ सेल्समैनों की पिटाई भी की गई। राजातालाब में महिलाओं ने रैली निकालने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रोहनिया थाना के लठिया गांव में महिलाओं ने देशी शराब की दूकान बंद करा दिया। महिलाएं हाथ में झाड़ू और डंडा लेकर पहुंची थी।
सेल्समैन अजय जायसवाल वहां से जान बचाकर भाग निकला। महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण उनके परिवार के बच्चे बिगड़ रहे है। यहां आए दिन मारपीट होती रहती है। सीओ पीयूष राय एवं रोहनिया प्रभारी ने पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया।
कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया के पहलू का पुरा में महिलाएं देशी शराब की दूकान पहुंची। इसकी भनक लगने पर सेल्समैन पहले ही दूकान बंद कर भाग गया। करीब आधे घंटे तक घेराव चला। महिलाओं का कहना था कि शनिवार को डीएम से मिलकर दूकानें बंद कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, लोहता के खेवशीपुर और कोरौत में भी महिलाओं ने धावा बोलकर शराब की दूकानें बंद कराईं। इसी तरह चेतगंज थाना क्षेत्र के मलदहिया में शाम को महिलाओं ने देशी शराब की दूकान पर हंगामा किया।
शराब की बोतलें बाहर फेंक दी और नारेबाजी करती रहीं। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें शांत कराया।

शहर से लेकर गांवों तक दिन भर मचा रहा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
राजातालाब बाजार में सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं। सामाजिक संस्था लोक समिति के बैनर तले ढोल-नगाड़ों के साथ नारे लगाती महिलाओं ने रैली निकाली और डाक बंगला में सभा कर शराब बंदी की मांग उठाई। अंत में एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा मिश्रा और महिला चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह का कहना था कि सभ्य समाज के लिए शराब अभिशाप है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। इसमें विनीता सिंह, अनीता, नाजमा, सरिता, सोनी, श्रद्धा, आशा, मधुबाला, मनजीता, प्रेमा, आशा, ममता, सितारा, सुमन, प्रीति, नंदलाल मास्टर, अमित, श्याम सुंदर मास्टर, विजय, रामबचन आदि शामिल थे।