फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस: सीएए का विरोध कर रही महिलाओं से खाली कराया बेनियाबाग मैदान, पथराव

Thu, 23 Jan 2020 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Jan 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Women protest against caa nrc in beniya bagh varanasi
बेनियाबाग मैदान में मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
नई दिल्ली के शाहीन बाग, लखनऊ और आजमगढ़ के बाद गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में बनारस की महिलाएं बेनियाबाग मैदान में इकट्ठा हुईं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
Women protest against caa nrc in beniya bagh varanasi

धरना दे रही महिलाओं को उठाने का प्रयास हुआ तो मैदान के इर्दगिर्द खड़े युवाओं ने विरोध किया। डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी 10 थानों की फोर्स, पीएसी और दंगा नियंत्रक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

Women protest against caa nrc in beniya bagh varanasi

जिलाधिकारी ने बताया कि जब बेनियाबाग में कुछ अराजक तत्वों ने लोगों को भड़का कर लोग जबरदस्ती विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वाराणसी में धारा 144 लागू है, इसके लिए कहीं भी प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। लेकिन यहां पर लोग बिना किसी अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women protest against caa nrc in beniya bagh varanasi

मौके पर पहुंची पुलिस ने पुरुषों को गिरफ्तार किया, जब महिलाओं को हिरासत में लेने की कोशिश की गई तो इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव किया गया। डीएम ने बताया कि सभी के फोटोग्राफ ले लिए गए। पहचान के बाद सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Women protest against caa nrc in beniya bagh varanasi

बैनिया बाग मैदान पूरी तरह से खाली है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वाराणसी की क्राइम ब्रांच को भी बेनियाबाग मैदान बुलाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed