फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women murser in sonebhadra while she went for see Arkestra dance

घर से आर्केस्ट्रा देखने के लिए गई महिला खेत में इस हाल में मिली, पूरे गांव में सनसनी

Mon, 26 Nov 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 26 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
women murser in sonebhadra while she went for see Arkestra dance
गांव के बाहर हो हो रहे आर्केस्ट्रा देखने के लिए महिला अपने घर से गई लेकिन वापस लौट कर नहीं आई।  दो दिन पूर्व घर से आर्केस्ट्रा देखने के लिए निकली तुरंती (45) की हत्या कर दी गई। उसका शव अरहर की खेत में शनिवार की शाम को मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जिला अस्पताल ले गई। घटना सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव की है।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।   कनछ गांव निवासी राम चेरो अपनी बेटी तुरंती की शादी जुगैल थाना क्षेत्र के खेवंधा गांव निवासी भगवान दास से की थी। कुछ वर्ष पूर्व भगवानदास की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला  अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात कनछ गांव में एक व्यक्ति के घर आर्केस्टा का कार्यक्रम हो रहा था। तुरंती आर्केस्टा देखने के लिए गई थी। शनिवार की सुबह आठ बजे तक महिला अपने घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। शाम करीब पांच बजे तुरंती का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर अरहर की खेत में मिला। महिला के गले पर काला निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे देख कर लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां रविवार को पुलिस ने शव का पीएम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।


एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही कांता उर्फ कल्लू और रामनाथ उर्फ डबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed