फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women motorcycle riders from Gujarat wil came in PM modi adarsh village

पीएम के तीनों आदर्श गांव में आएगा गुजरात से महिला मोटरसाइकिल सवार दस्ता,जानिए क्यों

Tue, 01 Aug 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 01 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
women motorcycle riders from Gujarat wil came in PM modi adarsh village
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों आदर्श गांव जयापुर, नागेपुर और ककरहिया में गुजरात से महिला मोटरसाइकल सवार दस्ता आएगा। जो केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा और लोगों को महिलाएं जागरूक करेंगी। यह जानकारी सोमवार को आदर्श गांव ककरहिया पहुंचे पीएम के प्रतिनिधि और गुजरात सांसद सीआर पाटिल ने दी। 
विज्ञापन


गांव में पहुंचकर वहां की जरूरतों के बारे में गांव वालों से चर्चा की। यहां पर भी जयापुर और नागेपुर की तरह विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान गांव वालों ने यहां की सड़कों, बिजली, पानी सहित कई मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में बताया। 
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ ब्लाक के ककरहिया गांव के विकास कार्य प्रभारी मनोज सिंह के घर पहुंच कर सांसद गांव के लोगों के साथ बैठक की। बारी बारी से लोगों से पूछा कि गांव में और क्या काम होना चाहिए इस पर भी लोगों के विचार जाने। उसके बाद गांव में चल रहे चरखा सेंटर को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हुए कामों का सत्यापन भी किया। उन्होंने बताया की  साठ मोटर साइकिल सवार महिलाओं का एक दस्ता आ रहा है जो प्रधानमंत्री के तीनों आदर्श गांव मं जाएगा। वहां के लोगों को जागरूक करेगा।  साथ ही यह दस्ता उत्तर प्रदेश के सात हजार गांवों में भ्रमण कर केंद्र की योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed