{"_id":"5b3e32744f1c1b91288b4bb0","slug":"women-killed-in-jeep-accident-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर को बचाने में पलटी अकीदतमंदों से भरी जीप, महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर को बचाने में पलटी अकीदतमंदों से भरी जीप, महिला की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 05 Jul 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले में गुरुवार को अकीदतमंदों से भरी सवारी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। हादसा गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मधुबन कोतवाली क्षेत्र के नंदौर चट्टी पर हुआ।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घर रवाना हो गए। जीप पर 10 लोग सवार थे। मधुबन तहसील के दरगाह बाजार स्थित उंदरा में मीरशाह की मजार पर लगने वाले उर्स में भाग लेने के लिए गुरुवार को इलाहाबाद और वाराणसी से कुछ जाइरीन इंदारा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के पियरिया मुहल्ला निवासी शकीला खातून 24 पत्नी गुल मुहम्मद, सईदा 41 पत्नी अजीम खान मधुबन बाजार निवासी आरती पत्नी उपेंद्र और इलाहाबाद जिले के मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज निवासी अलमा आरा 40 अपने पति शहबाज के साथ इंदारा बाजार से जीप में सवार हुए।
विज्ञापन
नंदौर चट्टी के पास जीप के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला।
उन्हें सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। रास्ते में अलमा आरा की मौत हो गई। दो गंभीरों को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।