फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women killed in jeep accident at mau

ट्रैक्टर को बचाने में पलटी अकीदतमंदों से भरी जीप, महिला की मौत, चार घायल

Thu, 05 Jul 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 05 Jul 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
women killed in jeep accident at mau

विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले में गुरुवार को अकीदतमंदों से भरी सवारी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। हादसा गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मधुबन  कोतवाली क्षेत्र के नंदौर चट्टी पर हुआ।  

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घर  रवाना हो गए। जीप पर 10 लोग सवार थे।  मधुबन तहसील के दरगाह बाजार स्थित उंदरा में मीरशाह की मजार पर लगने वाले उर्स में भाग लेने के लिए  गुरुवार को इलाहाबाद और वाराणसी से  कुछ जाइरीन इंदारा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन


वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के पियरिया मुहल्ला निवासी शकीला खातून 24 पत्नी गुल मुहम्मद, सईदा 41 पत्नी अजीम खान मधुबन बाजार निवासी आरती पत्नी उपेंद्र और इलाहाबाद जिले के मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज निवासी अलमा आरा 40 अपने पति शहबाज के साथ इंदारा बाजार से जीप में सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदौर चट्टी के पास जीप के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला।
 उन्हें सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। रास्ते में अलमा आरा की मौत हो गई। दो गंभीरों को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed