फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women immersed in the spirit of Teej; danced to the tunes of Kajri folk music

Varanasi News: तीज के रंग में रंगीं महिलाएं, कजरी लोकनृत्य पर झूमीं

Wed, 02 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Women immersed in the spirit of Teej; danced to the tunes of Kajri folk music
तीज मिलन समारोह। में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
केंद्रीय ब्राह्मण सभा (महिला मंच) की ओर से तीज मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को महमूरगंज स्थित होटल में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मल्लिका तिवारी और विशिष्ट अतिथि बिपाशा गोस्वामी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था की राष्ट्रीय महासचिव वंदना झा और संयोजिका जमुना शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पांच महिलाओं चिकित्सक डॉ. श्वेता मिश्रा, एथलीट सुधा रानी, साहित्यकार डॉ मंजरी पांडेय, बबिता पांडेय (उद्योग) और पुष्पा बनर्जी को क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्वेता अग्निहोत्री ने प्रश्नोत्तरी करवाई। प्रीती, रंजन और श्वेता ने सामूहिक कजरी गायन किया। रेनू मिश्रा ने तीज पर कविता पाठ किया जबकि रेखा अग्निहोत्री और मंजू मिश्रा ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. संध्या ओझा ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन आनंदिता तिवारी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा अग्निहोत्री ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर धाविका नीलू मिश्रा, संगीता मिश्रा, पूर्णिमा अवस्थी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed