फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women from all over the city will come to visit the 43rd year's Majlis

Varanasi News: 43वें साल की मजलिस में जियारत को पहुंचेगी शहर भर की ख्वातीन

Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Women from all over the city will come to visit the 43rd year's Majlis
आठवें इमाम अली रजा की शहादत पर गम मनाने के लिए मजलिस का आयोजन सोमवार को होगा। इस दौरान अंगूरों वाला ताबूत उठाया जाएगा। इसे अंगूरों वाला ताबूत इसलिए कहते हैं कि इमाम रजा को धोखे से अंगूर में जहर मिलाकर खिलाया गया था और उनकी शहादत हो गई थी। यह जानकारी डॉ. नुजहत फातमा और नौशीन फातमा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को मजलिस का आगाज एक बजे दिन में माहे तलत और कनीज फातमा की तिलावत से होगा। बालिका अनाया फातमा मजलिस का आगाज करेंगी। इसके बाद सोजख्वानी और मर्सिया तजीन फातमा और मेहरीन फातमा करेंगी। मजलिस को खिताब करने के लिए मोहतरमा तंजीम आब्दी, रौनक अफरोज होंगी। मजलिस के समापन पर हाय इमाम रजा... की सदाओं के साथ अंगूरों वाला ताबूत उठाया जाएगा। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां की बड़ी बेटी जरीना फातमा अपने सहयोगियों के साथ नौहा पढ़ेंगी। वह पिछले 42 सालों से लगातार नौहा पढ़ रही हैं। नौहाख्वानी करने के लिए अंजुमन अंसारे हुसैनी अवामी बड़ी बाजार दोषीपुरा को आमंत्रित किया गया है। संयोजिकाओं ने खवातीन से गुजारिश की है वक्त की पाबंदी का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed