{"_id":"59e8a4164f1c1b69678b669e","slug":"women-farmer-killed-in-bike-accident-at-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया रोडजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया रोडजाम
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 19 Oct 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुझिया बाजार में स्थित यूबीआई बैंक के पास गुरुवार की दोपहर सिर पर धान रखकर सड़क पार कर रही महिला की अनियंत्रित बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे बाइक सवारों को गांव वालों ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम कर दिया। सीओ सदर के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। बेलहरा गांव निवासी बुनिया देवी (50) पत्नी जितेंद्र राम गुरुवार को खेत गई थी। धान काटकर सिर पर रखकर घर लौट रही थी। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित खुझिया गांव में यूबीआई के पास पहुंचकर वह सड़क पार कर रही थी।
तभी शाहगढ़ बाजार की तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार भागने लगा। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। लोग जब तक बुनिया देवी को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना के लिए ग्रामीण पुलिसवालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। गांव वालों का कहना है कि यहां अक्सर दुर्घटना होती है।
विज्ञापन
कई बार सिपाहियों से यहां ब्रेकर बनवाने और वाहनों चालकों को धीमी गाड़ी चलाने को कहा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण शव रखकर मौके पर आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर सीओ सदर, सिधारी, जहानागंज और मुबारकपुर थाने की पुलिस को लेकर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर आधा घंटे बाद जाम को समाप्त करा दिया। बुनिया देवी एक बेटा और दो बेटियों की मां थी।
उसके तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। ठीक दीपावली के दिन बुनिया देवी की मौत हो जाने से उसके घर कोहराम मचा है।