फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women degree holders applied in women conductor contract recruitment fair in roadways buses in varanasi

मौका: कंडक्टर बनने पहुंचीं बीएड, एमकॉम, एमएससी पढ़ीं महिलाएं, 392 भर्ती में सिर्फ 47 अभ्यर्थी हुईं शामिल

Wed, 09 Apr 2025 05:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

Varanasi News: रोडवेज बसों में महिला कंडक्टर संविदा भर्ती मेले में बीएड, एमकॉम और एमएससी, बीएससी, बीकॉम की डिग्रीधारक महिलाओं ने भी आवेदन किया। बता दें कि वाराणसी परिक्षेत्र में 392 महिला परिचालकों की संविदा भर्ती में सिर्फ 47 आवेदन आए। 

विज्ञापन
Women degree holders applied in women conductor contract recruitment fair in roadways buses in varanasi
रोडवेज बसों में महिला कंडक्टर संविदा भर्ती मेले में पहुंचीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बसों में महिला कंडक्टर संविदा भर्ती मेले में डिग्रीधारक महिलाएं भी पहुंचीं। बीएड, एमकॉम और एमएससी, बीएससी, बीकॉम की डिग्रीधारक महिलाओं ने इंटर पास परिचालक भर्ती मेला में आवेदन किया। सिर्फ इंटर पास का ही सर्टिफिकेट मांगा गया। 

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र में 392 महिला परिचालकों की संविदा भर्ती में सिर्फ 47 आवेदन आए। आरएम ऑफिस में सुबह 11 बजे से मेले में शाम 5 बजे तक 47 महिलाओं ने आवेदन किए। इंटरमीडिएट पास और ट्रिपल सी सर्टिफिकेट, 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: काशी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी-बी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड, संस्था के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक महिला अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट में प्राप्त प्राप्तांकों पर 5 प्रतिशत वेटेज देते हुए मेरिट का निर्धारण किया गया है। हालांकि, इस तरह की कोई महिला अभ्यर्थी नहीं पहुंची। पांच सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच की।

इसे भी पढ़ें; दर्दनाक घटना: दो दिन से भूखी थी, पड़ोसी से आटा मांगा तो चरित्रहीन कहकर पीटा, दो बच्चों के साथ मौत को लगाया गले    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed