फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit Chief Secretary Manoj Kumar and DGP Prashant Kumar reviewed preparations

PM Modi Varanasi Visit: काशी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 09 Apr 2025 02:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Apr 2025 02:48 PM IST
सार

Varanasi News: पीएम मोदी के काशी दौरे को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इसे लेकर बुधवार को मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान जनसभा स्थल पर सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Chief Secretary Manoj Kumar and DGP Prashant Kumar reviewed preparations
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे काशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पीएम के आगमन से पहले काशी पहुंचें। उन्होंने कमिश्नरी सभागार में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान होने वाले लोकार्पण व शिलान्यास तथा आगमन के संबंध में की गई सभी विभागीय तैयारियों को बताया गया। 

विज्ञापन


सभास्थल पर जरूर रहे ये व्यवस्था
मंडलायुक्त ने बताया कि सभास्थल पर उचित साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट, पीने के पानी के उचित प्रबंध, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सेफ हॉउस, ट्रैफिक मैनेजमेंट व बैरिकेडिंग तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उचित मेडिकल व्यवस्था की पूरी जानकारी दी दई। उन्होंने बताया की सीएम योगी के निर्देश पर पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर एक सप्ताह तक पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत की गई तैयारियों तथा सभास्थल पर यातायात व पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में जनसभा स्थल पर न हो कोई असुविधा

PM Modi Varanasi Visit Chief Secretary Manoj Kumar and DGP Prashant Kumar reviewed preparations
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे काशी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव ने कहा की पीएम के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी के उचित प्रबंध सभास्थल के सभी कम्पार्टमेंट में करने को कहा। मोबाइल टॉयलेट्स की भी उचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया। 

डीजीपी प्रशांत कुमार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के सभी चाक-चौबंद प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया गया। कहा गया कि किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने पाए। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर पूरा ध्यान देने तथा आस-पास सभी के वेरिफिकेशन कराने हेतु निर्देशित किया। 

काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन

PM Modi Varanasi Visit Chief Secretary Manoj Kumar and DGP Prashant Kumar reviewed preparations
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे काशी - फोटो : अमर उजाला
बैठक के पश्चात मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया गया। साथ ही मंदिर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस कर्मियों के लिए बने आवास का निरीक्षण किया गया। 

अधिकारियों द्वारा 50 फैंटम दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में महिलाओं की स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित वातानुकूलित कैंटीन/जलपान गृह काशी प्रेरणा कैफे का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा महिला समूहों से वार्ता भी की गई।



इसे भी पढ़ें; दर्दनाक घटना: दो दिन से भूखी थी, पड़ोसी से आटा मांगा तो चरित्रहीन कहकर पीटा, दो बच्चों के साथ मौत को लगाया गले    

PM Modi Varanasi Visit Chief Secretary Manoj Kumar and DGP Prashant Kumar reviewed preparations
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे काशी - फोटो : अमर उजाला
बैठक में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, डीआईजी मोहित गुप्ता, अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट डॉ एस चिनप्पा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में डीएम की बड़ी कार्रवाई: सात लेखपाल सस्पेंड, पांच संविदा कर्मी पर एफआईआर; सीडीओ के स्टेनो का तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed