{"_id":"66326ce9790b7c8156038867","slug":"women-blocked-roads-for-water-in-varanasi-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पांच दिन से नहीं मिला पानी, सड़क पर उतरी महिलाएं, किया भीषण चक्का जाम; फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पांच दिन से नहीं मिला पानी, सड़क पर उतरी महिलाएं, किया भीषण चक्का जाम; फिर
Wed, 01 May 2024 09:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 09:55 PM IST
सार
Varanasi News: पानी की किल्लत झेल रहीं महिलाओं का परिवार बुधवार को सड़क पर उतर आया। उनका आरोप था कि पांच दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बावजूद नेताओं को संबंधित अधिकारियों की ओर से समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
चक्काजाम के दौरान महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर पुलिस चौकी के सामने पांच दिन से पानी न मिलने से खफा 40 महिलाओं ने बुधवार को एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। नई बस्ती कोईरान गली में सबसे ज्यादा समस्या है। महिलाओं ने बताया कि पार्षद और जलकल से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर प्रदर्शन करना पड़ा। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
क्षेत्र की सोनी गुप्ता ने बताया कि पानी न मिलने पर जब फोन किया तो ठेकेदार ने कहा कि पानी आ रहा है। इसके बाद न तो पार्षद राजेश यादव को फुर्सत मिली और न ही जलकल के अधिकारियों को, ऐसे में सब्र का बांध टूटने पर चक्का जाम करना पड़ा। पार्वती देवी ने कहा कि एक हफ्ते से इधर उधर से पानी मांगकर काम चला रह हैं। ऑनलाइन शिकायत की गई तब भी जलकल ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
जलकल के अधिकारियों ने बताया कि गली में खोदाई कर पाइपलाइन को चेक किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराएंगे। उधर, सुंदरपुर, कौशलेश नगर कॉलोनी, नरिया में दो दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पानी की डिमांड गर्मी में बढ़ जाती है। ऐसे में थोड़ी दिक्कत आ रही है। चार बजे से शुरू होने वाली आपूर्ति आज तीन बजे से शुरू कराई गई है।
विज्ञापन