फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   woman who hugged as her husband turned out to non on reaching home ballia viral video

वायरल हुआ था वीडियो: महिला ने जिसे पति मान लगाया था गले, घर पहुंचने पर वो निकला कोई और, ऐसे सामने आया सच

Sun, 30 Jul 2023 09:51 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 09:51 AM IST
सार

यूपी के बलिया जिले में 10 वर्ष से बिछड़े पति-पत्नी के मिलन का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। शनिवार को पूरी कहानी ही बदल गई। जिस शख्स को पति मान महिला ने गले लगाया था वो घर पहुंचने के बाद गैर निकला। पढ़ें पूरी कहानी...

विज्ञापन
woman who hugged as her husband turned out to non on reaching home ballia viral video
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

बलिया जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला अस्पताल गेट के बाहर बैठे एक व्यक्ति को पति समझ कर घर ले गई, लेकिन घर पहुंचने के बाद वह गैर निकला। पूछताछ के बाद व्यक्ति द्वारा बताए गए पते पर उसके परिजनों को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया गया। पूरे दिन इसकी चर्चा जोरों पर रही। वहीं सोशल मीडिया पर दस वर्ष पूर्व गायब पति के मिलने का वीडियो वायरल होता रहा।

सुखपुरा थाना के देवकली गांव निवासी मोतीचंद वर्मा दस वर्ष पूर्व मां की आंख बनवाने के लिए नेपाल गए थे। मानसिक हालत ठीक न हाेने के कारण नेपाल में ही वह लापता हो गए। पत्नी जानकी देवी व परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जानकी देवी तीन बेटों के साथ किसी तरह गुजर बसर करने लगी।

विज्ञापन
जानकी देवी शुक्रवार को जिला अस्पताल गई थी। इसी दौरान अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर बैठे एक व्यक्ति को देखकर पति समझ बैठी और गले लगा ली। इसके बाद घर लेती आई, तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। इसकी खबर लगते ही घर पर ग्रामीणों व रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जमीन दिखाने के नाम पर बुलाया, जबरन निर्वस्त्र कर युवती के साथ वीडियो बनाया, फिर ऐंठे 4.60 लाख

बाल-दाढ़ी काटने पर उड़े होश

महिला अस्पताल के बाहर से मां के साथ आए व्यक्ति की जब बेटों ने हजाम को बुलाकर बढ़े बाल व दाढ़ी कटवाई तो लोगों में चर्चा शुरू हो गई। नहलाने व कपड़ा पहनाने के बाद परिजनों ने मोतीचंद वर्मा न होने की बात की। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं नगरा थाना के मालीपुर सिसौरा गांव निवासी राहुल राम हूं। उसके बताए पते पर परिजनों ने सूचना दी। शनिवार की शाम को राहुल के परिजन उसे आकर लेते गए।

वायरल वीडियो में पति के प्रति प्रेम देख हर कोई हुआ भावुक

सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम से एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें जिला महिला अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर बैठे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ अर्धनग्न व्यक्ति के पास दौड़ती हुई पहुंची। उसने अपना दुपट्टा उतारकर उस व्यक्ति को ओढ़ाते हुए गले लगकर बिलखने लगी। यह देख आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

वह किसी की परवाह न कर उस व्यक्ति से रूंधे गले से पागलों जैसी बातें करने लगी। कभी उसके बालों से जू निकालती तो कभी उसे संवारने लगती तो कभी दुपट्टे से उसका शरीर ढकती। वह व्यक्ति किसी को पहचान भी नहीं पा रहा था, चुपचाप बैठा रहा। कुछ लोगों से पूछने पर रोते हुए महिला ने बताया कि दस वर्ष पूर्व भूले उसके पति मोतीचंद वर्मा हैं, जिनकी कई वर्षों से तलाश में भटक रही हूं। पत्नी का उस व्यक्ति के प्रति प्यार व भाव देख वहां खड़े लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगा। महिला उस व्यक्ति को पति समझ घर लेकर चली गई। घर पहुंचने पर पूरी कहानी ही बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed