फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman's murder solved: Aunt caught stealing, nephew killed her to take revenge in varanasi

सुलझ गई महिला हत्याकांड की गुत्थी: मामी ने चोरी करते पकड़ा तो भांजे ने बदला लेने के लिए मौत के घाट उतार दिया

Fri, 25 Nov 2022 09:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 25 Nov 2022 09:50 AM IST
सार

14 नवंबर को आनंद नगर कॉलोनी में बैंककर्मी देवचंद पांडेय की पहली पत्नी अनीता पांडेय की सिर पर डंडे से वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। देवचंद पांडेय द्वारा मानगो ,जमशेदपुर निवासी मृतका के भांजे अमित उर्फ रोहित तिवारी को नामजद करते हुए तहरीर दी।तहरीर के आधार पर मंडुवाडीह पुलिस ने अमित उर्फ रोहित तिवारी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Woman's murder solved: Aunt caught stealing, nephew killed her to take revenge in varanasi
मामी की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह क्षेत्र के कन्दवा स्थित आनंद नगर कॉलोनी में पिछले दिनों अनीता पांडेय 46 वर्ष की हत्या का आरोपी भांजा अमित तिवारी उर्फ रोहित तिवारी निवासी  मानगो , जमशेदपुर झारखण्ड व स्थायी पता अरवल बिहार को मंडुवाडीह पुलिस ने गुरूवार को अखरी बाईपास  से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले 14 नवंबर को आनंद नगर कॉलोनी में बैंककर्मी देवचंद पांडेय की पहली पत्नी अनीता पांडेय की सिर पर डंडे से वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। देवचंद पांडेय द्वारा मानगो ,जमशेदपुर निवासी मृतका के भांजे अमित उर्फ रोहित तिवारी को नामजद करते हुए तहरीर दी।तहरीर के आधार पर मंडुवाडीह पुलिस ने अमित उर्फ रोहित तिवारी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज सौरभ पांडेय, उपनिरीक्षक शुभेन्दु दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम हत्यारोपी को पकड़ने में जुटी  हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की अमित तिवारी उर्फ रोहित तिवारी नशे का आदी है। नवम्बर में आनंद नगर स्थित आवास पर रुपये चोरी करते हुए मृतका अनीता पांडेय ने इसको पकड़ लिया था। मारा पीटा भी था। जिससे अमित उर्फ रोहित अपनी मृतका मामी अनीता पांडेय को सबक सिखाने के उद्देश्य से 14 नवम्बर को कन्दवा से जमशेदपुर जाने के लिए निकला लेकिन वहां न जाकर मामी को सबक सिखाने हेतु मुग़लसराय से चितईपुर पहुँचा। वहां से चेहरे पर कपड़ा  बांधकर आनन्द नगर पहुँचा। एक निर्माणाधीन प्लाट से बांस का डंडा लेकर अपनी मामी अनीता पांडेय के घर मे घुस कर डंडे से सिर पर लगातार वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मकान के पिछले रास्ते से निकल कर चितईपुर पहुँच कर वहां से मुगलसराय गया। फिर जमशेदपुर चला गया था। पुलिस आरोपी अमित उर्फ रोहित तिवारी के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed