फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman reached bhu to meet cm yogi adityanath complaint for water did not provide her son corona positive patient addmitted in covid hospital bhu varanasi

सीएम योगी के पास फरियाद लेकर पहुंची महिला को रोका, बोली- कोविड अस्पताल में बेटे को नहीं मिला पानी

Mon, 27 Jul 2020 01:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Woman reached bhu to meet cm yogi adityanath complaint for water did not provide her son corona positive patient addmitted in covid hospital bhu varanasi
बीएचयू में अधिकारियों संग बैठक करते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू के सुपर स्पेशलिटी कॉम्प्लेक्स में भर्ती एक युवक की मां रविवार को अपने बेटे के बेहतर इलाज की गुहार लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंच गई। इस दौरान महिला को सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया तो परेशान होकर बाहर इंतजार करती रही।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में महिला ने बताया कि 17 जुलाई को बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया। लेकिन बीएचयू में भर्ती होने के बाद बेटे को पहली रात को पानी तक नहीं मिला जिससे परेशान बेटे ने फोन करके बताया।
विज्ञापन



इसके अलावा इलाज के दौरान ही अस्पताल के कर्मचारियों ने बाहर से इंजेक्शन खरीद कर लाने की बात भी कही। देखभाल न होने से भी बेटा परेशान हो गया तो इसकी शिकायत भी अस्पताल प्रशासन से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद अस्पताल के एमएस डॉ एस के माथुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अस्पताल में सभी मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। साथ ही कोरोना काल में इमरजेंसी सहित अन्य सेवाएं भी जारी हैं।

उधर देर रात बीएचयू पीआरओ सेल की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि महिला के बेटे की सेहत में सुधार हो रहा है और सभी मरीजों को पानी भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed