फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman murder in Ghazipur beaten with sticks in land dispute police FIR

गाजीपुर में लाठी से पीटकर महिला की हत्या, भूमि विवाद का मामला, पुत्र जख्मी 

Sun, 21 Mar 2021 09:05 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Sun, 21 Mar 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Woman murder in Ghazipur beaten with sticks in land dispute police FIR
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद स्थित खानपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में रविवार शाम चार बजे भूमि विवाद में लाठी से पीटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल उसके पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
उमरी गांव निवासी श्यामदुलारी (50) घर से कुछ ही दूर स्थित पुश्तैनी भूमि पर छप्पर डाल कर रहती थी। रविवार शाम उसका पड़ोसी भूमि को अपना बताते हुए उससे विवाद करने लगा। आवाज सुनकर महिला का पुत्र गोविंद यादव मौके पर पहुंच गया और बीचबचाव करने लगा। तभी लाठी-डंडे से लैस दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और मां-बेटे को घेर कर पीटने लगे।

विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग गए। ग्रामीण गोविंद और उसकी मां को सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने श्यामदुलारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद पहुंचे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी ली। गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों मनोज यादव, विशाल यादव, आकाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed