फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman molested in varanasi pregnant sister in law came to rescue her was kicked the stomach

Varanasi News: महिला से छेड़खानी, बचाने आई गर्भवती ननद के पेट में मारी लात, पुलिस ने नहीं सुनी; CP ने गुहार

Wed, 07 Aug 2024 09:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 09:27 AM IST
सार

Varanasi News: आरोप है कि शिकायत के बावजूद शिवपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर पीड़ित परिवार ने सीपी से न्याय की गुहार लगाई। तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Woman molested in varanasi pregnant sister in law came to rescue her was kicked the stomach
सीपी के आदेश पर शिवपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर के पिसौर इलाके में एक महिला के साथ पड़ोसी और उसके पिता ने छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर उसकी गर्भवती ननद आई तो आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी। घटना के संबंध में शिवपुर थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने पर उनके निर्देश पर शिवपुर थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि आरोपी खंझट और उसका बेटा ओम प्रकाश राजभर उसके घर में घुसे थे। दोनों ने उसके पति और ससुर का नाम लेकर गालीगलौज की। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी की। शोर सुनकर उसकी गर्भवती ननद बीचबचाव करने आई तो खंझट ने उसके पेट में लात मार दिया। 
विज्ञापन


बीते हफ्ते उसकी ननद ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। महिला ने कहा कि शिवपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगीर प्रदीप राजभर ने हाल ही में मकान बनवाया है।जहां वह पत्नी गीता व बच्चों के साथ जीवन व्यापन करते हैं।पड़ोसी ओम प्रकाश राजभर उर्फ कल्लू शराब का आदि है,और प्रतिदिन किसी ने किसी बात को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा करता है। 

आरोप है कि बीते दिनों शाम शराब पीकर कल्लू गीता देवी के मकान में घुस आया और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। गीता ने बताया कि मुझसे छेड़खानी करते हुए मुझे गालियां दी। 

साथ में रह रही गर्भवती ननद ने जब विरोध किया तो कल्लू के पिता खंझट भी मौके पर आ गए और गालियां देते हुए ननद के पेट में लात मारी।जो आठ माह की गर्भवती थी जो जमीन पर गिर गई।मारपीट से पेट में खून के धब्बे बन गए थे। 


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। तत्पश्चात शिवपुर पुलिस ने मुकदमा कायम किया है परंतु अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed