जौनपुर में भूमि विवाद में लाठी से पीटकर महिला की हत्या, पति घायल
बक्शा थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी गई जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विस्तार

बक्शा थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी लक्ष्मीनारायण तिवारी का पड़ोसी श्रीनारायण तिवारी से काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। लक्ष्मीनारायण मंगलवार को चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। पड़ोसियों ने मना किया तो विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हो गई। लाठी डंडे से हमले में लक्ष्मीनारायण और उनकी पत्नी इंदू देवी घायल हो गई।
गंभीर रूप से घायल इंदू देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। लक्ष्मीनारायण की तहरीर पर पुलिस ने श्रीनारायण, अनिल, दिनेश, दुर्गावती, संध्या, जड़ावती, शिवानी एवं शिवम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि भूमि विवाद में मारपीट हुई थी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।