फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman jumps from Rajghat bridge sailors rescue her, public calls her an angel

Varanasi: राजघाट पुल से कूदी महिला, नाविकों ने बचाया, जनता ने कहा देवदूत

Tue, 29 Oct 2024 09:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 09:45 PM IST
सार

वाराणसी में राजघाट पुल से विवाहित कूद गई। नमो घाट से नाविक आवाज लगाते रहे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। नाविकों ने भी गंगा में छलांग लगाकर महिला का बचा लिया। अचेतावस्था में अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि महिला परिवारिक विवाद के कारण परेशान थी।

विज्ञापन
Woman jumps from Rajghat bridge sailors rescue her, public calls her an angel
राजघाट पुल से कूदी महिला को बचाया गया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 आदमपुर थाना अंतर्गत राजघाट पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक विवाहिता ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। विवाहिता को पुल पर से कूदता देख नमो घाट के किनारे मौजूद नविकों ने आवाज लगाई लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। नाविक भी गंगा में कूद गए और उसे बचा लिया।

विज्ञापन


अचेतावस्था में महिला को पानी से बाहर निकाला गया और ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और महिला से आत्महत्या के प्रयास के बारे में जानकारी ली।  बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण ये कदम उठाया था। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बातचीत की और महिला को घर ले गए। 
विज्ञापन


बताते चलें कि घाट किनारे जिन नाविकों ने महिला की जान बचाई लोगों ने भी उनकी सराहना कर उन्हे देवदूत का नाम दिया। जनता ये कहती नजर आई कि अगर ये न रहते तो शायद एक जान नहीं बच पाती। सभी सराहना के पुल बांधते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed