{"_id":"617315f1058331662c63d113","slug":"woman-jumped-ganga-that-husband-did-not-give-mobile-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पति ने नहीं दिलाया मोबाइल तो गंगा में कूदी पत्नी, मल्लाहों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पति ने नहीं दिलाया मोबाइल तो गंगा में कूदी पत्नी, मल्लाहों ने बचाया
Sat, 23 Oct 2021 01:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में शुक्रवार को एक अजीब मामला सामने आया है। पति ने अपने पत्नी को मोबाइल नहीं दिलाया तो नाराज पत्नी ने दोपहर बाद राजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मल्लाहों ने महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पड़ाव के सूजाबाद की रहने वाली विवाहिता के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी स्मार्ट मोबाइल लेने के लिए अक्सर दबाव बनाती है। छोटी-छोटी बातों पर अक्सर गुस्सा होती रहती है। मजदूरी का काम करने के कारण मोबाइल दिला पाने में असमर्थ हुआ तो गुस्से में आकर घर से पत्नी निकल गई। सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन