{"_id":"5d8638cd8ebc3e01320293f6","slug":"woman-gave-birth-to-a-child-on-street-in-sonbahdra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : खून की कमी होने का कहकर अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार, महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : खून की कमी होने का कहकर अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार, महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म
Sat, 21 Sep 2019 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के न्यू कालोनी में शनिवार को एक महिला का सड़क पर प्रसव हो गया। एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे जरूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार की अलसुबह रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के नरारेखर गांव निवासी गर्भवती संजना के पेट में दर्द शुरू हुआ। इसकी जानकारी होने पर घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन कुछ देर बाद परिजना संजना को राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी में स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टर ने खून की कमी होने का हवाला देते हुए महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया। यहां से घरवाले उसे अन्यत्र ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा को तत्काल जिला अस्ताल भिजवाया। महिला और बच्चे का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन