{"_id":"61aa69f3d2efa7220c00c2c1","slug":"woman-found-corona-positive-who-came-from-mumbai-to-varanasi-report-of-23-people-who-came-in-contact-negative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: मुंबई से वाराणसी आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए 23 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: मुंबई से वाराणसी आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए 23 की रिपोर्ट निगेटिव
Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
सार
जिस महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, वह पति, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दो दिन पहले वाराणसी पहुंची थी। उसे वापस मुंबई जाना था, अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे होटल में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
महिला के संपर्क में आए लोगों का किया गया एंटीजन टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओमिक्रॉन की आहट के बीच फ्रांस से मुंबई होकर वाराणसी आई एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला दो दिन पहले ही मुंबई से परिवार के साथ लौटी है और नदेसर स्थित एक होटल में रुकी है। सूचना पाकर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने इसके संपर्क में आने वाले करीब 23 लोगों की एंटीजन जांच की, इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर, बीएचयू अस्पताल में एक डॉक्टर समेत तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की चर्चा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
फ्रांस से मुंबई होकर वाराणसी आई महिला की आरटीपीसीआर टेस्ट कर सैंपल जांच के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया है, रिपोर्ट आनी बाकी है। 27 नवंबर को ही वाराणसी जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हुआ था। इस बीच ओमिक्रॉन को लेकर जारी अलर्ट के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
महिला को होटल में किया गया आइसोलेट
इधर, शहर में भी शिक्षण संस्थानों में फोकस सैंपलिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को 33 वर्षीय जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह पति, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दो दिन पहले मुंबई से लौटी थी। उसे वापस मुंबई जाना था, अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे होटल में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में अब तक 36.78 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण, दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 12 लाख पार
प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि महिला ने एक निजी लैब में अपनी जांच कराई, जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उसका आरटीपीसीआर सैंपल लेकर उसे मंडलीय अस्पताल भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।
पढ़ेंः ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता: अमेरिका से गाजीपुर लौटे चार लोग कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल
पढ़ेंः ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता: अमेरिका से गाजीपुर लौटे चार लोग कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल