{"_id":"67f3d7fb43a1af778a05efe9","slug":"woman-filed-a-case-against-her-husband-and-three-in-laws-in-varanasi-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पति और ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर, महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पति और ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर, महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया ये आरोप
Mon, 07 Apr 2025 07:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:19 PM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी जिले में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाने में चिलबिला गांव निवासी मीना देवी ने अपने पति कैलाश कुमार और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
मीना देवी के अनुसार, उनकी शादी 29 मई 2011 को कैलाश कुमार के साथ हुई थी। उनके दो नाबालिग पुत्र हैं। मीना का आरोप है कि उनके पति कैलाश कुमार और देवर महेंद्र आए दिन शराब पीकर उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करते हैं। देवर महेंद्र कई बार अभद्रता भी कर चुका है। उन्होंने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट की। प्रताड़ित करने में देवरानी सोनी देवी और सास निर्मला देवी भी शामिल रहती हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दबंग का दुस्साहस: महिला की सहेली से बनवाया वीडियो, अब धमकी देकर मांग रहा पैसा
विज्ञापन
मीना देवी ने बताया कि इसके पहले उन्होंने जौनपुर के नेवढ़िया थाने में दो बार शिकायत दर्ज कराई थी। 7 नवंबर 2023 को एक समझौता पत्र भी तैयार किया गया था। मगर, ससुराल के लोग पुलिस-प्रशासनिक आदेश की भी परवाह नहीं करते।
इसे भी पढ़ें; सख्ती: प्रेशर हॉर्न और हूटर बजाकर भौकाल बनाने वालों की खैर नहीं, गाड़ियों का होगा चालान; सीज की कार्रवाई भी