फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman entered Ballia DM residence posing as Aditi Singh action against careless security personnel

बलिया: खुद को अदिति सिंह बताकर डीएम आवास में घुस गई महिला, लापरवाह सुरक्षाकर्मियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 03 Sep 2021 04:23 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Fri, 03 Sep 2021 04:23 PM IST
सार

बलिया की डीएम अदिति सिंह हैं। एक महिला स्वयं को अदिति सिंह बताकर डीएम आवास में घुस गई। यही नहीं डीएम तक पहुंच भी गई। डीएम ने कोतवाली से महिला पुलिस को बुलाकर उसे हिरासत में भेज दिया। एसपी बोले, जांच कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Woman entered Ballia DM residence posing as Aditi Singh action against careless security personnel
अदिति सिंह, जिलाधिकारी बलिया। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के अधिकारियों के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी कितनी सतर्कता से ड्यूटी करते हैं, इसका उदाहरण जिलाधिकारी आवास पर देखने को मिला। बता दें कि बलिया की डीएम अदिति सिंह हैं। एक महिला स्वयं को अदिति सिंह बताकर डीएम आवास में घुस गई। यही नहीं डीएम तक पहुंच भी गई। डीएम ने कोतवाली से महिला पुलिस को बुलाकर उसे हिरासत में भेज दिया। डीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की कोताही से उन पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ला निवासी महिला मुंह बांधे हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आवास के मुख्य गेट पर पहुंची। सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपना परिचय अदिति सिंह के रूप में दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने दिया। इसके बाद आवास के बाहर सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ किया तो पुनः महिला ने अपना नाम अदिति सिंह बताया।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने जाने दिया। किसी ने अंदर जाकर यह नहीं देखा कि डीएम अंदर हैं या नहीं। अंततः महिला  डीएम तक पहुंच गई। इसके बाद डीएम ने सुरक्षा में लगे कर्मियों को फटकार लगाई और कोतवाली पुलिस को बुलाकर महिला को हिरासत में भेज दिया। इस बाबत एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि सुरक्षा में लापरवाही हुई है। इसलिए ड्यूटी में लगे कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर होमगार्ड के जिला कमांडेंट अनिल यादव ने बताया की मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो ड्यूटी में तैनात कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed