{"_id":"655cf9c76aa31c3fa40f4a44","slug":"woman-dies-in-private-hospital-family-members-uproar-na-news-c-191-1-gyn1003-5842-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
औराई। औराई कोतवाली क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजन चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर निवासी राजन बिंद ने सोमवार को बुखार होने पर अपनी पत्नी चंदा देवी (40) को चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार चिकित्सालय में जांच के बाद बताया कि चंदा देवी का प्लेटलेट्स काउंट कम हो गया है। अस्पताल में ही उनकी इलाज शुरू किया गया। मंगलवार काे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चंदा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों का आरोप था कि अस्पताल पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। इसके बावजूद एक लाख 30 हजार रुपये जमा करा लिए गए। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मदन लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चंदा देवी को दो पुत्र हैं। पत्नी की मौत से पति राजन बिंद का रो-रोकर बुरा हाल है।