यूपी: नसबंदी के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरनी में नसबंदी शिविर में आपरेशन के बाद सोमवार को एक महिला की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन चिकित्सकों के महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं परिजनों का आरोप है चिकित्सकों के लापरवाही के कारण आपरेशन के दौरान ही उनके मरीज की मौत हो गई थी। जिला चिकित्सालय में उसे डाक्टर अपनी कमी को छुपाने के लिए भेज दिए। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि मरीज का जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
नियामताबाद गांव निवासी गोविंद बिंद की पत्नी कमलावती(24) बरहनी विकास खंड के अदसड़ गांव अपने मायके गई थी। वहां से परिजन के साथ सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित नसबंदी शिविर में नसबंदी कराने आई थी। नसबंदी के दौरान कमलवती की हालत बिगड़ गई तो चिकित्सकों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन आशा की मदद से उक्त महिला को 102 एंबुलेस से जिला अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद वहीं छोड़कर भाग निकले और जब इसकी जानकारी पति गोविंद को हुई तो वे जिला अस्पताल पहुंच गए। पत्नी को मृत देख होश उड़ गए और इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं पति गोविंद ने कहा कि नसबंदी के दौरान ही चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मेरी पत्नी कमलावती की मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसकी जांच कराकर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं केंद्र प्रभारी रितेश कुमार ने कहा कि महिला की हाल बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरनी के अदसड़ गांव की कमलावती नामक महिला की नसबंदी के दौरान हालत खराब हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसकी जांच कराई जाएगी जो इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डा.आरके मिश्रा, सीएमओ।