{"_id":"60cc532a8ebc3e32cd742967","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-truck-laden-with-gas-cylinder-in-varanasi-truck-overturns-in-a-ditch-trying-to-escape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, भागने के चक्कर में खाई में पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, भागने के चक्कर में खाई में पलटा
Fri, 18 Jun 2021 03:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 18 Jun 2021 03:10 PM IST
सार
भदोही- वाराणसी मार्ग पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। भागने के चक्कर में ट्रक एक और महिला को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गया। घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला को कुचलने के बाद खाई में पलटा गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रफ्तार का कहर नजर आया। गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक ने शौच करने जा रही एक और महिला को टक्कर मारी और सड़क किनारे खाई में पलट गया। चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया वहीं घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। घटना कपसेठी थाना क्षेत्र के मटूका गांव नाले के पास शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बेज की है। भदोही की तरफ से गैस सिलेंडर लदा ट्रक (यूपी 65 एचटी 5551 ) वाराणसी की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
नाले के पास मटुका धनगरपुर गांव निवासिनी मालती देवी (52) को कुचल दिया। मृतका मटूका बाजार स्थित राजनाथ जायसवाल के यहां गुड़ बनाने जा रही थी। हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश में ट्रक की रफ्तार और तेज कर दी। इस दौरान शौच करने जा रही महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से लक्ष्मीना देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद चालक और खलासी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कपसेठी पुलिस को दी। बताया जाता है कि मृतक महिला गुड़ बनाने का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। मृतका एक पुत्र और तीन पुत्रियों की मां थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।