{"_id":"6af9dd9f70c12fe7880adcc8","slug":"kashi-vidyapeeth-students-will-learn-how-to-fill-in-their-roll-numbers-on-omr-sheets-before-exam-in-varanasi-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: परीक्षा से पहले ओएमआर शीट भरने की सीखेंगे बारीकियां, पिछले गलतियों से लिया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: परीक्षा से पहले ओएमआर शीट भरने की सीखेंगे बारीकियां, पिछले गलतियों से लिया सबक
Mon, 16 Nov 2026 08:03 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:03 AM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा से पहले विद्यार्थी ओएमआर शीट में रोल नंबर भरना सीखेंगे। पिछले साल नाम में गड़बड़ी से कॉलेजों के परिणाम जारी करने में देरी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा में सवालों का जवाब देने के पहले ओएमआर शीट में रोल नंबर भरना सिखाया जाएगा। पिछले साल ओएमआर सीट पर गलत रोल नंबर भरने से विद्यार्थियों की कॉपी मूल्यांकन में परेशानी हुई थी। विवि की ओर से यूजी, पीजी में तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा की शुरुआत 18 नवंबर से हो रही है। 20 जनवरी तक अलग-अलग तिथि में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए जर्नलिज्म सहित अन्य कोर्स की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
पिछले साल से परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को ओएमआर शीट दी जा रही है। इस पर उनको अपना रोल नंबर वाली जगह को पेन से नंबर को गोला करना होता है। कॉलेजों को बताने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पिछली परीक्षा में रोल नंबर को गलत तरीके से भरा, जिसके कारण उनका परिणाम लटक गया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत छात्रों के साथ ही छात्र प्रतिनिधियों ने परीक्षा नियंत्रक से की। इसके बाद जब मामले की जांच शुरू कराई गई तो पता चला कि विद्यार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अपने अनुक्रमांक को सही तरीके से नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा का कहना है कि सभी प्राचार्यों, प्रबंधकों को एक पत्र भेजकर पिछले साल की गलतियों का संज्ञान लेकर परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों से सही तरीके से कॉपियों में रोल नंबर को भरने की जानकारी देने को कहा गया है।
