{"_id":"6af9dbd8324422a39400ccfc","slug":"cbse-practical-exams-to-be-held-from-february-1-to-13-marks-must-be-uploaded-online-in-varanasi-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड: एक से 13 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा, ऑनलाइन अपलोड करने होंगे अंक; इंटरनल असेसमेंट भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड: एक से 13 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा, ऑनलाइन अपलोड करने होंगे अंक; इंटरनल असेसमेंट भी होगा
Mon, 16 Nov 2026 07:51 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:51 AM IST
सार
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा एक से 13 फरवरी तक होगी। वहीं इसके अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इंटरनल असेसमेंट भी होगा। वहीं दिसंबर में प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
CBSE Practical Exam Date
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 2027 की बोर्ड परीक्षा से पहले प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक से 13 फरवरी तक होंगी। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक क्षमता के साथ ही उनके आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) के अंक भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत तैयार किए जाएंगे। स्कूलों को प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। परीक्षा की डेट जारी होने के बाद से ही स्कूल सिलेबस पूरा कराने में जुट गए हैं। दिसंबर में प्री बोर्ड परीक्षाएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सीबीएसई की जिला समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित अवधि में सभी प्रायोगिक परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसके लिए स्कूलों को विषयवार तैयारी करनी होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रयोगात्मक कार्य, रिकॉर्ड फाइल और विषय की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, इंटरनल असेसमेंट में पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों के प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए स्कूलों में लैब की व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और विद्यार्थियों की सूची तैयार करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिन विषयों में बाहरी परीक्षक लगाए जाएंगे, वहां बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड की लिखित परीक्षाओं पर स्कूलों का फोकस बढ़ेगा।
विज्ञापन
