बीएचयू और मऊ जिला अस्पताल में नहीं मिला बेड, महिला की कोरोना से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसे बीएचयू और मऊ में कहीं बैड नहीं मिला था। वह श्वास की भी रोग थी।
मऊ जिले के सरायल खंसी निवासी महिला(58) श्वास की रोगी थी। इनका इलाज वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। पॉजिटिव आने पर बीएचयू भेजा गया था। जगह नहीं होने पर बीएचयू और मऊ जिला अस्पताल से लौटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें शनिवार रात तीन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरपी शर्मा ने बताया कि मऊ जिले के सराय लखंसी निवासी 58 वर्षीया महिला का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर परिजन उसे बीएचयू लेकर गए।
बीएचयू में बेड खाली न होने के कारण वहां से वापस कर दिया। परिजन वहां से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे तो वहां भी जगह नहीं मिली। बाद में परिजन टीबी अस्पताल मऊ से रेफर करा उसे शनिवार रात तीन बजे आजमगढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए।
महिला का इलाज किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लिखित सूचना सीएमओ मऊ के साथ ही पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।