{"_id":"66555c265ba3d0ceba05a997","slug":"woman-died-in-road-accident-after-hit-by-truck-brother-and-son-injured-in-varanasi-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, मौत; भाई और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, मौत; भाई और बेटा घायल
Tue, 28 May 2024 09:53 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 28 May 2024 09:53 AM IST
सार
वाराणसी जिले के मोहनसराय ओवर ब्रिज पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने महिला को रौंद दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा महिला का भाई और बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के मोहनसराय ओवर ब्रिज पर मंगलवार की सुबह हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा शख्स और एक बालक गायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
ये है मामला
कपसेठी थाना क्षेत्र के मोकरमा गांव की रहने वाली सुनीता पटेल (30) अपने मायका करनाडाड़ी रोहनिया भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। शादी होने के बाद सुनीता अपने बेटे आदित्य (12) व भाई अनिल उर्फ भरत पटेल (34) के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से ससुराल जा रही थी। इस दौरान मोहनसराय बाईपास ओवर ब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सुनीता को रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में भाई अनिल कुमार पटेल और बेटा आदित्य घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पति रमेश कुमार पटेल, पिता राजमुनी पटेल सहित मायके तथा ससुराल पक्ष के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतका को दो बेटा एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन