{"_id":"673d7948878640dadc0ba25e","slug":"woman-died-after-getting-shot-during-harsh-firing-in-varanasi-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: भाई की पिस्टल से चली गोली से बहन की मौत, भतीजे के अकीका में थी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: भाई की पिस्टल से चली गोली से बहन की मौत, भतीजे के अकीका में थी आई
Wed, 20 Nov 2024 11:23 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:23 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। मामले में उसके पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दशाश्वमेध थाने क्षेत्र के देवनाथपुरा में मंगलवार रात भतीजे के अकीका में गोली चलने से बुआ की मौत हो गई। भाई की पिस्टल से निकली गोली बहन के सीने और कंधे में जा लगी। परिजन तुरंत उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पति ने साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जैतपुरा थाने क्षेत्र के कच्चीबाग निवासी बुनकर मोहम्मद अली की पत्नी निशी इलाही (28) के भाई आमिर इलाही के छह साल के बेटे लड्डू के अकीका का कार्यक्रम मंगलवार रात देवनाथपुरा में काजल भट्टाचार्या के घर पर था। भाेजन के समय डीजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं।
विज्ञापन
इस बीच आमिर इलाही ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इस पर वह पिस्टल नीचे कर चेंबर में फंसी गोली निकालने लगा। उसी दौरान गोली चल गई और सामने बैठी उसकी बहन निशी इलाही के बाएं कंधे और सीने के बीच में जा लगी।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
मामला भाई-बहन का होने के कारण परिजन शव लेकर चुपचाप कच्चीबाग चले गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लिया। एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं थी, इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है।