{"_id":"65e2182d855b13485a0abdcf","slug":"woman-demands-bjp-leader-action-accused-of-rape-in-varanasi-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी में BJP नेता पर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने की कार्रवाई की मांग, नहीं दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी में BJP नेता पर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने की कार्रवाई की मांग, नहीं दर्ज हुआ केस
Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
सार
Varanasi News: आरोप है कि कमिश्नरेट के आला अफसरों से शिकायत की गई और उनका बयान भी दर्ज हुआ, लेकिन दबाव के कारण मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्लॉक प्रमुख रह चुके और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके भाजपा के एक नेता पर चेतगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि कमिश्नरेट के आला अफसरों से शिकायत की गई और उनका बयान भी दर्ज हुआ, लेकिन दबाव के कारण मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।
शुक्रवार को इसे लेकर महिला ने संयुक्त पुलिस आयुक्त और एडीसीपी (महिला अपराध) से मुलाकात कर एक बार फिर कार्रवाई की मांग की। महिला के अनुसार, नदेसर स्थित एक होटल में नेता से मुलाकात हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई और उसने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। 21 दिसंबर 2023 को आरोपी ने हरहुआ क्षेत्र में अपने आवास पर नौकरी के संबंध में बातचीत के लिए बुलाकर दुष्कर्म किया।